रानी दुर्गावती की
अचानक इतनी
चर्चा क्यों
Trending
गढ़ा-मंडला की रानी दुर्गावती का जन्म
महोबा (यूपी) के पास राठ परगने में 5 अक्टूबर
1524 को चंदेल राजा कीर्तिराय के यहां हुआ।
राजा कीर्तिराय ने बेटी दुर्गावती को राजकुमार
की तरह पाला। युद्ध कौशल में निपुण
रानी दुर्गावती
की शादी गोंड राजा दलपति शाह से हुई।
दलपति शाह की मृत्यु के बाद रानी
राजपाट संभालने लगीं। कई युद्ध लड़े, जीते और
अपने राज्य को संपन्न बना दिया।
अकबर ने रानी दुर्गावती के दीवान
आधार सिंह और सफेद हाथी सरवन की तारीफ
सुनी और दोनों को रानी से मांगा।
रानी ने मना किया तो अकबर की सेना
ने हमला कर दिया। दुश्मन से घिरने के बाद
युद्ध के मैदान में उन्होंने जान दे दी।
रानी दुर्गावती का राज्य जबलपुर से नागपुर,
बैतूल, भोपाल सहित पूरे महाकौशल में फैला था।
आदिवासी आज भी उनका सम्मान करते हैं।
मध्यप्रदेश में आदिवासियों को रिझाने
के लिए भाजपा ने रानी दुर्गावती कार्ड खेला है।
पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले
‘रानी दुर्गावती गौरव यात्रा’ निकाल रही है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here