तिहाड़ के गार्ड्स को बेहोश कर भागा था
5 देशों के जेल में सजा
काट चुका है चार्ल्स शोभराज
बिकनी किलर और सर्पेंट जैसे नामों से
जाना जाने वाला सीरियल किलर
चार्ल्स शोभराज नेपाल में जेल से रिहा होगा।
नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने
चार्ल्स शोभराज को उम्र के आधार पर
जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।
चार्ल्स 2003 से नेपाल की जेल में दो
अमेरिकी पर्यटकों की हत्या और फर्जी
पासपोर्ट के आरोप में सजा काट रहा है।
शोभराज पर वर्ष 1972 से 1982 के
बीच भारत, थाईलैंड, नेपाल, तुर्की और ईरान
में हत्या के 20 से ज्यादा आरोप लगे।
1970 के दशक में शोभराज ने दो बिकिनी
गर्ल की हत्याा की थी। जिसके बाद वो ‘बिकिनी
किलर’ के नाम से मशहूर हो गया।
कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज
के पिता भारतीय और मां वियतनामी थीं। पिता
ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया था।
उसने फ्रांस की नागरिकता ली थी।
उसे भारत में भी गिरफ्तार किया गया था।
लेकिन वो तिहाड़ जेल के गार्ड्स को बेहोश
कर भागने में कामयाब रहा।
नेपाल की जेल से रिहा होने के बाद
15 दिनों के भीतर उसे फ्रांस प्रत्यर्पित कर
दिया जाएगा। शोभराज की उम्र 78 साल है।
इसी आधार पर उसे रिहा किया गया है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here