Yo-Yo टेस्ट
के बारे में जानते हैं!

Trending

विराट कोहली ने Yo-Yo टेस्ट का स्कोर इंस्टाग्राम
पर डाला तो ‌BCCI ने खिलाड़ियों को हिदायत दी
कि फिटनेस टेस्ट का स्कोर सार्वजनिक न करें। 

Yo-Yo टेस्ट खिलाड़ियों की फिटनेस
और स्टेमिना जांचने के लिए किया जाता है।
टीम इंडिया में सॉफ्टवेयर बेस्ड इस टेस्ट
की शुरुआत 2017 से हुई। 

Yo-Yo टेस्ट में 23 लेवल होते हैं। खिलाड़ियों के
लिए इसकी शुरुआत 5वें लेवल से होती है।
टेस्ट स्टेडियम या खुले मैदान में होता है। 

Yo-Yo टेस्ट में दो कोन होते हैं।
दोनों कोन 20-20 मीटर की दूरी पर रखे
जाते हैं। इसमें प्लेयर बीप बजते ही एक
कोन से दूसरे कोन तक दौड़ता है।

बीप बजने से पहले ही दूसरे कोन
तक पहुंचना होता है। दूसरा बीप बजते ही
खिलाड़ी दौड़ता है और तीसरा बीप बजने से
पहले वह मूल जगह लौटता है। 

एक कोन से दूसरे और फिर वापस अपने
मूल जगह पर पहुंचने को एक ‘शटल’ कहते हैं।
एक शटल होने पर ‘बीप’ की आवाज आती है।

कोई भी खिलाड़ी बीप बजने से पहले
कोन तक नहीं पहुंचता है तो उसे पहली वॉर्निंग
मिलती है। तीन चेतावनी का मतलब
प्लेयर टेस्ट में फेल हो गया।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here