ओवर मेकअप न करें
अक्सर महिलाएं ज्यादा सुंदर दिखने के लिए मेकअप कुछ ज्यादा ही ओवर कर लेती हैं। जिससे उनका लुक बेहद ही खराब दिखने लगता है।
अपनी स्किन टोन और ड्रेस के रंग के साथ मैच करता हुआ आईशैडो, लिपस्टिक और नेल पेंट का कलर के साथ मेकअप को पूरा करें।
गलत तरीके से ब्लश यूज करना
मेकअप के दौरान लाइन को सही शेप देने के लिए ब्लश और हाइलाइटर का प्रयोग किया जाता है। चेहरे पर ब्लश हमेशा सही डायरेक्शन में लगाना चाहिए।
गलत तरीके से लगाने से ब्लश आपकी उम्र से आपको बड़ा दिखाने का काम करने लगता है।
वाटर प्रफू आईलाइनर
आईलाइनर को हमेशा बीच से मोटा और किनारे से पतला रखें। हमेशा वाटर प्रूफ लिक्विड आईलाइनर की जगह काजल पेंसिल या फिर जेल आईलाइनर का यूज करें।
ज्यादा फाउंडेशन न लगाएं
चेहरे को नेचुरल मेकअप लुक देने के लिए स्किन टोन के मुताबिक ही फाउंडेशन लगाएं।
चेहरे के दाग-धब्बों को छिपाने के लिए जरुरत से ज्यादा फाउंडेशन चेहरे पर कुछ लड़कियां अप्लाई कर लेती हैं। जो देखने में काफी खराब लगता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें