10 का सिक्का,
पहचानें असली या नकली
Trending
10 रुपए का कौन सा सिक्का असली
है और कौन सा नकली, इसको लेकर
आम लोगों में बहुत कंफ्यूजन है।
लोग कुछ सिक्कों को नकली मानकर उसे
लेने से मना कर देते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में
भी असली सिक्के को नकली बताया गया।
जिसके बाद RBI के साथ ही सरकार
को भी संसद में बताना पड़ा कि 10 रुपए
के सभी सिक्के असली हैं।
26 मार्च 2009 से 29 जून 2017
के बीच RBI 10 रुपए के सिक्के के
14 डिजाइन जारी का चुका है।
ये सिक्के अलग-अलग थीम, आकार
और डिजाइन में जारी किए गए हैं और
सभी लेन-देन के लिए मान्य हैं।
10 के कुछ सिक्कों पर पीछे की तरफ
10 पट्टियां हैं और कुछ पर 15, RBI के
मुताबिक दोनों सिक्के असली हैं।
इसी तरह, कुछ सिक्कों पर ₹ सिंबल है
और कुछ पर नहीं, लेकिन दोनों तरह के
सिक्के असली हैं न कि नकली।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here