हर रात एक ही समय पर बच्चे को सुलाने की कोशिश करें। इससे उनके बायोलॉजिकल क्लॉक सेट हो जाती है और उन्हें पता चलता है कि अब सोने का समय हो गया है।
सोने से पहले कमरे की लाइट डिम कर दें, टीवी बंद कर दें और शांत संगीत चलाएं। शोर-शराबा बच्चे को जगाए रख सकता है।
सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाना बच्चे को आराम देता है और नींद आने में मदद करता है। यह एक बेहतरीन रिलैक्सिंग रूटीन हो सकता है।
बिस्तर पर जाने से पहले बच्चे को कोई प्यारी सी कहानी सुनाएं या धीरे-धीरे लोरी गाएं। इससे बच्चे का ध्यान भटकेगा और उन्हें नींद का एहसास होगा।
सुनिश्चित करें कि बच्चा सोने से पहले भूखा न हो। अगर बच्चा भूखा रहेगा तो उसे नींद नहीं आएगी या वह बीच रात में जग जाएगा।
बच्चे के सोने का कमरा न ज्यादा ठंडा हो और न ज्यादा गर्म। अंधेरा और शांत वातावरण नींद के लिए सबसे अच्छा होता है।
सोने से पहले हल्के हाथों से बच्चे के शरीर पर मालिश करें। यह बच्चे को आराम देता है और उन्हें गहरी नींद लाने में मदद करता है।
सोने से कम से कम एक घंटा पहले बच्चे को मोबाइल, टैबलेट या टीवी से दूर रखें। इन स्क्रीनों से निकलने वाली नीली रोशनी नींद में बाधा डाल सकती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें