Trending

अमरनाथ की यात्रा कैसे करें

अमरनाथ यात्रा भगवान शिव के भक्तों के लिए एक पवित्र और रोमांचक यात्रा है। यह जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों में स्थित अमरनाथ गुफा तक की यात्रा है।

अमरनाथ यात्रा हर साल जुलाई-अगस्त के महीनों में होती है। यात्रा की तारीखें हर साल बदलती हैं, इसलिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यात्रा से जुड़ी जानकारी देख लें।

बिना रजिस्ट्रेशन के आपको यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी। आप श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन या देश भर के कुछ बैंकों में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए आपको आधार कार्ड, पासपोर्ट-साइज फोटो और डॉक्टर से बना अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र चाहिए होगा।

यह यात्रा ऊंचाई वाले और ठंडे इलाकों से होकर गुजरती है, इसलिए शरीर का फिट होना बहुत जरूरी है। यात्रा शुरू करने से कम से कम एक महीना पहले से हर दिन 4-5 किलोमीटर पैदल चलें। 

अगर आप पैदल यात्रा नहीं करना चाहते, तो आप नीलग्रथ या पहलगाम से पंजतरणी तक हेलीकॉप्टर से जा सकते हैं। 

पंजतरणी से गुफा तक लगभग 2-6 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी होती है। हेलीकॉप्टर बुकिंग पहले से ही करवा लें।

यह एक पवित्र यात्रा है, इसलिए रास्ते में अनुशासन बनाए रखें। कूड़ा न फैलाएं और पर्यावरण का सम्मान करें। प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं कर सकते है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here