अपने कागजात को सुरक्षित रखने के लिए एक फायरप्रूफ और वाटरप्रूफ सेफ खरीदें, यह आग या बाढ़ जैसी किसी भी आपदा में आपके दस्तावेजों को बचाएगा।
अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके डिजिटल कॉपी बना लें, इन कॉपीज को आप क्लाउड स्टोरेज या एन्क्रिप्टेड हार्ड ड्राइव पर सुरक्षित रख सकते हैं।
क्लाउड स्टोरेज का फायदा यह है कि आप कहीं से भी इन्हें एक्सेस कर सकते हैं और आपके डिवाइस खराब होने पर भी ये सुरक्षित रहेंगे।
अगर आप अपने दस्तावेजों को डिजिटल रूप से स्टोर कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी फाइलों और फोल्डरों पर मजबूत पासवर्ड लगा हो।
हमेशा एक कॉम्प्लेक्स पासवर्ड चुनें जिसमें अक्षर, संख्याएं और स्पेशल कैरेक्टर शामिल हों। साथ ही, अपने क्लाउड स्टोरेज अकाउंट्स के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें।
अपने दस्तावेजों की नियमित रूप से जांच करें और सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी अपडेटेड है। साथ ही, डिजिटल बैकअप को भी समय-समय पर अपडेट करते रहें।
जब आपको अपने दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी या डिजिटल कॉपी किसी को देनी हो, तो केवल उतनी ही जानकारी दें जितनी जरूरी हो।
जब आप पुराने या अनावश्यक दस्तावेजों को फेंकते हैं, तो उन्हें श्रेडर से नष्ट कर दें। केवल कूड़ेदान में फेंकने से आपकी निजी जानकारी गलत हाथों में जा सकती है।
अपने परिवार के किसी विश्वसनीय सदस्य को बताएं कि आपके जरूरी दस्तावेज कहां रखे हैं और उन्हें कैसे एक्सेस किया जा सकता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें