वह तारीख थी 24 जनवरी और साल 1848। अमेरिका के कैलिफोर्निया में कोलमा नाम की जगह पर एक ऐसी खोज हुई, जिसने अमेरिका की किस्मत बदल दी।
जेम्स मार्शल नाम का व्यक्ति अमेरिकी नदी के पास एक लकड़ी की मिल बना रहा था।
इसी दौरान उसने पानी के बीच पीली धातु के चमचमाते छोटे-छोटे टुकड़े देखे। उसने ये टुकड़े अपने मालिक जॉन सटर को दिखाए। पता चला ये सोना है।
खबर फैलते ही हजारों लोग सोना निकालने कैलिफोर्निया जाने लगे। इन्हें 'फोर्टी-नाइनर्स' कहा गया, क्योंकि 1849 में ही इसने जोर पकड़ा।
शुरुआत में लोगों ने नदी के आसपास पानी छानकर सोना निकाला। फिर खुदाई करने लगे।
711 में उमय्यद खिलाफत ने विसिगोथिक हिस्पानिया पर कब्जा कर लिया और मुस्लिम शासन की स्थापना की।
711 में शुरू हुए इस युद्ध में ईसाई और मुस्लिम सेनाओं के बीच हो रहे युद्ध में ईसाइयों की पहली विजय 722 में कोवाडोंगा में हुई।
रिकोनक्विस्टा का मुख्य उद्देश्य पुर्तगाल, लियोन-कैस्टिले और आरागॉन के राज्यों को विकसित करना था जिसके लिए राजनीतिक कार्यवाई की गई।
जनवरी 1492 में ग्रेनेडा ने आत्मसमर्पण किया जिसके बाद पूरे इबेरियान प्रायद्वीप पर ईसाई शासकों का नियंत्रण हो गया।
30 जुलाई 1492 को अलहम्ब्रा डिक्री यानि निष्कासन का फतवा जारी कर, कैस्टिले और आरागॉन में यहूदी समुदायों के लगभग 200,000 लोगों को जबरन निष्कासित किया गया।
धर्म की इस जंग में ईसाइयों ने विजय के बाद कई आदेश जारी किए, जिनमें मुस्लिमों को धर्मांतरण के लिए मजबूर भी किया गया
मुसलमानों को साइबेरिया के क्षेत्रों से निष्कासित किया जाने लगा। 1492 से 1610 के बीच करीब 30 लाख मुस्लिमों को स्पेन से बाहर कर दिया गया।
इस युद्ध का इबेरियन प्रायद्वीप पर गहरा सांस्कृतिक और सामाजिक प्रभाव पड़ा। ईसाई धर्म का प्रभुत्व स्थापित हुआ।
रिकोनक्विस्टा केवल युद्ध नहीं था, बल्कि यह शांति, राजनीतिक रणनीति और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी युग था।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें