वर्चुअल गैंगरेप
क्या होता है?
Trending
हाल ही में ब्रिटेन में एक नाबालिग लड़की
के वर्चुअल रेप का मामला सामने आया।
आखिर वर्चुअल रेप क्या होता है, पीड़िता
पर उसका कैसा असर पड़ता है, आइए
जानते हैं।
वर्चुअल रेप का पहला मामला
1993 में LambdaMOO नाम के साइबर
स्पेस में आया। इसमें मिस्टर बंगल नाम
का कैरेक्टर सेक्शुअल एक्ट करवाता था।
वर्चुअल रेप में पीड़िता को शारीरिक तौर पर
तो कोई चोट नहीं पहुंचती, लेकिन उसे
उसी मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ता है,
जैसे कोई रेप पीड़िता गुजरती है।
रेप में फिजिकल असॉल्ट होता है यानी
अपराधी पीड़िता को टच करता है, सेक्शुअल
अब्यूज करता है, जबरन संबंध बनाता है।
जबकि वर्चुअल रेप में साइकोलॉजिकल
चीजें काम करती हैं। जैसे मैसेज या ईमेल
भेजना, वायरस, हैक करना, स्पैम भेज,
धमकाना।
रेप पीड़िता सामाजिक कार्यक्रमों से दूर
हो जाती है वैसे ही वर्चुअल रेप पीड़िता
अलग-थलग पड़ जाती है। साथ ही
गहरे अवसाद में डूब जाती है।
वर्चुअल वर्ल्ड में ऐसे कैरेक्टर को ‘अवतार’
कहते हैं। जिस चेहरे के साथ इंटरनेट
यूजर एंट्री लेता है यही चेहरा
‘अवतार’ है।
यह अवतार यूजर के शरीर की तरह काम
करता है। यानी उसके हाव-भाव, पर्सनैलिटी,
उसी तरह हू-ब-हू काम करेगा।
VR हैंडसेट पहनने के बाद यूजर अवतार के
जरिए मेटावर्स की दुनिया में पहुंचकर उसे
महसूस कर सकता है।
वर्चुअल वर्ल्ड में जाकर अवतार वहां वक्त
बिता सकता है और किसी कार्यक्रम या
इवेंट का हिस्सा बन सकता है।
VR हेडसेट सिर पर पहना जाता है जिसमें
डिस्प्ले स्क्रीन, स्टीरियो साउंड और
सेंसर्स लगे होते हैं।
वह डिस्प्ले स्क्रीन पर VR कंटेंट को देेखता है।
360 डिग्री वीडियो, VR गेम्स, वर्कस्पेस,
मीटिंग रूम जैसे एक्टिविटी होती है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here