फुटबॉल के सुपरस्टार 

मेसी ने कमाई में रोनाल्डो,
नेमार को पीछे छोड़ा 

लियोनेल मेसी दुनिया में सबसे अधिक
कमाने वाली खिलाड़ी हैं। फीफा वर्ल्ड कप
जीतने के बाद उनकी ब्रांड वैल्यू में जबर्दस्त
तेजी की उम्मीद की जा रही है।

फोर्ब्स 2022 की सूची में मेसी ने लेब्रॉन जेम्स,
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार को पीछे छोड़
दिया था। मई 2021 से मई 2022 के बीच मेसी
ने 130 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाए।

मेसी की हर दिन की कमाई 80 लाख
से ऊपर है। ऑन और ऑफ फील्ड
मेसी ने अब तक 1.15 बिलियन अमेरिकी
डॉलर की कमाई की है।

35 साल के मेसी एडिडास,
बुडवीजर और पेप्सी के लिए विज्ञापन करते हैं।
क्रिप्टोकरेंसी फैन टोकन के साथ उन्होंने 20
मिलियन डॉलर में डील किया है।

मेसी बार्सिलोना से खेलते रहे हैं।
अगस्त 2021 में उन्होंने पेरिस सेंट जर्मन (PSG)
को ज्वाइन किया था। हालांकि बार्सिलोना
के मुकाबले PSG में उनकी कमाई कम है।

मार्च 2022 में मेसी ने फैन इंगेजमेंट
एप सोशियोज के साथ डील साइन किया था।
यह कंपनी एक साल में मेसी को
20 मिलियन डॉलर देगी।

मेसी ने बार्सिलोना में अपना पहला
रिटेल आउटलेट द मेसी स्टोर खोला था।
यह कंपनी कपड़े तैयार करती है।

मेसी MiM होटल चेन के भी मालिक हैं।
इस होटल को मैजेस्टिक होटल ग्रुप ऑपरेट
करता है। लिबिजा, मैजोरक और बार्सिलोना
में मेसी के रिर्सोट्स हैं।

मेसी लग्जरी कारों के दीवाने हैं।
उनके पास 2 मिलियन डॉलर की पैगनी
जोंडा ट्रिकोलोर, फेरारी स्पोर्ट स्पाइडर, SRT8
और मेसेराती ग्रैन तुरिस्मो है।

बार्सिलोना के बाहरी इलाके में मेसी लग्जरी
घर में रहते हैं। घर के कैंपस में स्वीमिंग पुल,
इंडोर जिम के साथ एक फुटबॉल पिच भी है।
होम टाउन रोसारियो में उनके पास इको हाउस है। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here