मां हीराबा से मिलने सबसे छोटे भाई
के घर जाते थे पीएम मोदी

पीएम मोदी के 4 भाई,
इकलौती बहन

हीराबा के 5 बेटे सोमा मोदी,
अमृत मोदी, नरेंद्र मोदी, प्रह्लाद मोदी,
पंकज मोदी और बेटी वासंती मोदी हैं।

हीराबेन के सबसे बड़े बेटे का नाम
सोमा मोदी है। वह स्वास्थ्य विभाग से रिटायर
हुए हैं और अहमदाबाद में एक वृद्धाश्रम चलाते हैं।

हीराबेन के दूसरे बेटे अमृत मोदी एक
प्राइवेट कंपनी में खराद मशीन ऑपरेटर थे।
वह अहमदाबाद में पत्नी, बेटे बहू और
2 पोतों के साथ रहते हैं।

नरेंद्र मोदी हीराबेन के तीसरे बेटे हैं,
जो पहले गुजरात के मुख्यमंत्री,
फिर देश के प्रधानमंत्री बने।

नरेंद्र मोदी से 2 साल छोटे प्रह्लाद मोदी
हीराबेन के चौथे बेटे हैं। अहमदाबाद में उनकी
एक किराने की दुकान और एक टायर शोरूम है।

हीराबेन अपने सबसे छोटे बेटे
पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में रहती थीं।
पंकज सूचना विभाग में नौकरी करते थे।

हीराबा की बेटी वासंतीबेन हंसमुख लाल मोदी
गृहिणी हैं। उनके पति हंसमुख भाई एलआईसी
में काम करते हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here