क्या आपका एक्स भी आपकी लाइफ में दोबारा आने की कोशिश कर रहा है? रिलेशनशिप में अक्सर ऐसा होता है, लेकिन कहीं आप इस वजह से पेपर क्लिपिंग के शिकार न हो जाएं।
आइए जानते हैं आखिर क्या है पेपर क्लिपिंग का ट्रेंड, क्यों इससे बचकर रहना है जरूरी।
जब किसी का एक्स या कोई पुराना फ्लिंग उसके जीवन में दोबारा वापस आने की कोशिश करता है, वह सोशल मीडिया पर मैसेज या पोस्ट के जरिए आपसे जुड़ने की कोशिश करता है।
दोबारा कनेक्शन बनाने के लिए एक्स पार्टनर मैसेज करता है और फिर से गायब
हो जाता है।
इसे ही पेपर क्लिपिंग कहते हैं। इस टर्म कर सबसे पहले इस्तेमाल 2000 में डेटिंग कोच मार्क काट्ज ने किया था।
पेपर क्लिपिंग करने के कई कारण माने जाते हैं। कई बार लोग रिश्ते को पूरी तरह से खत्म नहीं करना चाहते।
कई बार ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि रिलेशनशिप में पार्टनर आपके लिए
सीरीयस नहीं है।
वजह कोई भी हो, लेकिन यह किसी भी पार्टनर के लिए अच्छा नहीं होता और रिश्ते की कमजोरी दिखाता है।
इस टॉक्सिक ट्रेंड का शिकार होने से बचने के लिए आप अपनी भावनाओं को स्पष्ट तरीके से सामने वाले को बता सकते हैं।
आप सोशल मीडिया से उस व्यक्ति को ब्लॉक करके भी इस टॉक्सिक प्रोसेस को
रोक सकते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें