मानसून का मौसम जितना सुहावना होता है, उतना ही हमें सावधानी बरतने की जरूरत भी होती है।
बारिश के मौसम में पानी के दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे पेट संबंधी बीमारियां और बुखार हो सकता है। हमेशा उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं। बाहर
नमी वाले मौसम में खाने से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ताजा बना हुआ घर का खाना खाएं और स्ट्रीट फूड या खुले में बिकने वाले खाने से बचें।
मानसून मच्छरों के पनपने का मौसम है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं। मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग करें, पूरी आस्तीन वाले कपड़े पहनें, और अपने घर के आस-पास पानी जमा न होने दें।
बारिश में बिजली के तारों और उपकरणों से दूर रहें। खुले बिजली के तारों को न छुएं और बिजली के उपकरणों को अनप्लग कर दें। बिजली के खंभों या टूटे हुए तारों से दूर रहें।
बारिश में सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं और विजिबिलिटी कम हो जाती है। गाड़ी धीरे चलाएं, अचानक ब्रेक लगाने से बचें और हेडलाइट्स का प्रयोग करें।
इंफेक्शन और बीमारियों से बचने के लिए अपनी साफ सफाई का खास ध्यान रखें। अपने शरीर को साफ और सूखा रखें, खासकर उन जगहों पर जहां नमी जमा हो सकती है।
घर से बाहर निकलते समय हमेशा छाता या रेनकोट साथ रखें ताकि आप बारिश में भीगने से बच सकें। गीले कपड़े पहनने से सर्दी, जुकाम और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
जलभराव वाले रास्तों पर चलने से बचें, क्योंकि उनमें गहरे गड्ढे या सीवर खुले हो सकते हैं। तो सावधानी से चलें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें