लॉन्ग-डिस्टेंस दोस्ती निभाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन नामुमकिन नहीं! थोड़ी कोशिश और सही तरीकों से आप अपने दूर बैठे दोस्त के साथ भी अपने रिश्ते को मजबूत रख सकते हैं।
अपने दोस्त से बात करने के लिए एक समय तय करें, जैसे हर हफ्ते या हर महीने। इससे आपको एक-दूसरे के लिए समय निकालने में मदद मिलेगी।
लेकिन, ऐसा न करें कि आपको बात करने का मन न हो फिर भी जबरदस्ती करें। जब भी संभव हो, एक-दूसरे को कॉल, मैसेज या वीडियो कॉल करें।
अपनी जिंदगी की छोटी-छोटी बातें भी अपने दोस्त के साथ शेयर करें। आज क्या खाया, क्या देखा, या क्या मजाकिया हुआ। ये छोटी चीजें आपको एक-दूसरे की जिंदगी का हिस्सा महसूस कराएंगी।
सिर्फ आवाज से बात करने के बजाय, वीडियो कॉल करें। इससे आप एक-दूसरे को देख पाएंगे और बातचीत ज्यादा पर्सनल लगेगी।
आजकल बहुत सारे ऑनलाइन गेम्स, मूवी स्ट्रीमिंग और वर्चुअल एक्टिविटीज हैं जिन्हें आप अपने दोस्त के साथ मिलकर कर सकते हैं।
हाथ से लिखे पत्र या छोटे-छोटे सरप्राइज तोहफे आपके दोस्त को यह महसूस कराएंगे कि आप उन्हें कितना याद करते हैं और उनकी परवाह करते हैं। यह एक पुरानी पर बहुत ही असरदार तरीका है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें