Trending

गिद्धों पर टिका
 है इंसानों का
 अस्तित्व

अक्सर गिद्ध को बुराई से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन, गिद्ध न होते तो शायद इंसानों के लिए अपना अस्तित्व बचाना मुश्किल हो जाता।

गिद्ध पर्यावरण को साफ करते हैं और बीमारियों को फैलने से रोकते हैं। गिद्ध मृत जानवरों के शरीर को खाते हैं और तेजी से उनका सफाया कर देते हैं।

यह प्रक्रिया वातावरण में बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया और कीटाणुओं को कम करने में मदद करती है।

गिद्धों के बिना यह बैक्टीरिया आसपास फैल सकते हैं और इंसानों और दूसरे जीवों के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

जब गिद्धों की संख्या घट जाती है, तो मृत जानवरों के शव सड़ते रहते हैं और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

गिद्धों का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व भी है। वे अक्सर पुनर्जन्म, संतुलन और मृत्यु के बाद जीवन के प्रतीक के रूप में देखे जाते हैं।

गिद्धों की कुछ प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर हैं। पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा के लिए उन्हें बचाना बेहद जरूरी है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here