Trending

जिम करने से पहले स्ट्रेचिंग क्यों जरूरी?

जिम शुरू करने से पहले स्ट्रेचिंग करना बहुत जरूरी है, यह आपके शरीर को कसरत के लिए तैयार करने जैसा है, ताकि आपको चोट न लगे और आप बेहतर तरीके से परफॉर्म कर सकें।

1. चोट से बचाव
स्ट्रेचिंग मांसपेशियों को फ्लेक्सिबल बनाती है, जिससे उनमें खिंचाव या मोच आने की संभावना कम हो जाती है।

2. फ्लैक्सिबिलिटी बढाए
स्ट्रेचिंग से मांसपेशियां अधिक फ्लेक्सिबल होती हैं, जिससे आप एक्सरसाइज को सही तरीके से और पूरी रेंज ऑफ मोशन के साथ कर पाते हैं।

3. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करना
स्ट्रेचिंग से मांसपेशियों में ब्लड फ्लो को बढ़ता है, जो उन्हें कसरत के लिए जरूरी ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्रदान करता है।

4. परफॉर्मेंस में सुधार
जब आपकी मांसपेशियां फ्लेक्सिबल और तैयार होती हैं, तो आप अपनी कसरत को ज्यादा प्रभावी ढंग से कर पाते हैं, जिससे आपकी परफॉर्मेंस बेहतर होती है।

5. दर्द कम करना
स्ट्रेचिंग मांसपेशियों में तनाव को कम करती है, जिससे वर्कआउट के बाद होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है।

6. दिमागी तौर पर तैयार होना
स्ट्रेचिंग एक तरह का वार्म-अप होता है जो आपको मानसिक रूप से भी जिम के लिए तैयार करता है।

7. मांसपेशियों की अकड़न दूर करे
दिनभर की एक्टिविटीज या बैठने के कारण मांसपेशियों में अकड़न आ सकती है, स्ट्रेचिंग इसे दूर करके आपको ज्यादा आराम महसूस कराती है।

8. पोस्चर में सुधार
नियमित स्ट्रेचिंग से शरीर का पोस्चर बेहतर होता है, जिससे कमर दर्द जैसी समस्याएं कम होती हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here