हजारों साल पुरानी गुफाओं का रहस्य
Trending
भारत में सभ्यताओं का विकास हजारों साल पहले शुरू हो चुका था, इसके ढेरों पुरातत्विक सबूत आज भी मौजूद हैं।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित आबचंद की गुफाएं भी भारत के प्राचीन इतिहास की जानकारी देती हैं।
'स्टोन एज' यानी पाषाणकाल की इन गुफाओं में रहने वाले हमारे पूर्वज अपनी अनूठी निशानियां छोड़ गए हैं।
इन गुफाओं से जुड़े कई रहस्य और सवालों के जवाब अभी खोजे जाने बाकी हैं।
गुफाओं की दीवारों पर पूर्वजों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हजारों साल पुराने चित्र बने हैं।
पशु, पक्षियों समेत शिकार, खेती और पशुपालन करते लोगों के ये चित्र हजारों साल से यहां सुरक्षित हैं।
गुफाओं की चट्टानों पर मौजूद इन पेंटिंग्स में डोली उठाए कहार, ढोल-नगाड़े, सैनिकों के चित्र भी शामिल हैं।
सागर शहर से 35 किमी पूर्व की ओर सागर-दमोह मार्ग पर गधेरी नदी के किनारे घने जंगलों के बीच स्थित हैं।
यहां पहले करीब 12 गुफाएं हुआ करती थीं, जिनमें से 7 गुफाएं आज भी मौजूद हैं।
यहीं पर हनुमान जी का एक प्राचीन मंदिर भी है, जहां 108 साल से अखंड ज्योति जल रही है।
इस प्राचीन मंदिर में 100 साल से लगातार अखंड रामधुन कीर्तन भी जारी है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here