बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने
हाल ही में कंफर्म किया कि वो फिल्म
'हेरा फेरी 3' का हिस्सा नहीं हैं।
मगर, सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान
अक्षय के इस फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा
कि वो जल्द फिल्म के प्रोड्यूसर से अक्षय
को वापस लाने के बारे में बात करेंगे।
सुनील शेट्टी ने कहा कि उन्हें अभी भी उम्मीद
है कि चीजें ठीक हो सकती हैं।
एक्टर ने कहा कि वो जल्द ही फिल्म
के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला से
मिलकर जानने की कोशिश करेंगे कि
ऐसा क्या और क्यों हुआ?
फिल्म 'हेरा फेरी 3' अक्षय के बिना
पहले जैसी नहीं हो सकती। ये राजू, बाबू
भैया और श्याम के बिना अधूरी रहेगी।
अक्षय कुमार का कहना है कि वो
फिल्म की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले से संतुष्ट
नहीं थे इसलिए इस फिल्म से बाहर हो गए।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें