बिना जड़ और फूल वाले शैवाल
हमारी जिंदगी में बहुत महत्व रखते हैं।
ये न सिर्फ पानी में ऑक्सीजन बनाते हैं, बल्कि कई उद्योगों में भी काम आते हैं।
शैवाल कई रंगों में पाए जाते हैं। जैसे
हरे शैवाल, लाल शैवाल, भूरे शैवाल
और नीले हरे शैवाल। हर रंग के शैवाल
का अपना काम और उपयोग है।
हरे शैवाल में भरपूर पोषण होता है।
ये पानी में मिलते हैं और इनसे
विटामिन्स व मिनरल्स मिलते हैं जो
शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
लाल और भूरे शैवाल का उपयोग दूध
जैसे उत्पादों को गाढ़ा करने में किया
जाता है। इससे चीजों की गुणवत्ता बढ़ती
है और वे लंबे समय तक टिकती हैं।
दुनियाभर में शैवाल को भोजन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। खासकर जापान और चीन जैसे देशों में ये डाइट का हिस्सा है।
शैवाल को पशुओं के चारे में भी मिलाया जाता है। ये उन्हें पोषण देता है और
उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
मत्स्य पालन में शैवाल मछलियों के
लिए खाना भी बनते हैं और पानी को ऑक्सीजन भी देते हैं। ये पूरी जलीय प्रणाली को संतुलित रखने में मदद करते हैं।
शैवाल को जैविक खाद की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फसलों को बेहतर पोषण मिलता है।
नीले हरे शैवाल खराब मिट्टी को भी खेती लायक बना देते हैं। ये क्षारीयता को कम
कर जमीन को उपजाऊ बनाते हैं।
शैवाल एनवायर्नमेंटल इंडीकेटर्स की
तरह भी काम करते हैं। पानी में हल्के बदलाव को भी ये तुरंत दिखा देते हैं और प्रदूषण की पहचान में मदद करते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें