पत्नी देगी
गुजारा भत्ता

Trending

इंदौर के फैमिली कोर्ट ने तलाक के
बाद पत्नी को आदेश दिया कि वह पति
को हर महीने 5,000 रुपए गुजारा
भत्ता देगी। 

पति 12वीं पास और बेरोजगार है जबकि
पत्नी ग्रेजुएट है और ब्यूटी पार्लर चलाती है।
पत्नी के कहने पर ही पति ने अपनी
पढ़ाई छोड़ दी। 

उज्जैन के रहनेवाले अमन ने फैमिली कोर्ट
में तलाक और गुजारा भत्ता के लिए
आवेदन दिया। उसने शादी निरस्त करने
के लिए भी याचिका दायार की। 

कोर्ट ने अमन की पत्नी नंदिनी को न
केवल गुजारा भत्ता बल्कि कोर्ट की प्रक्रिया
में हुए खर्च को भी देने का आदेश दिया।

आमतौर पर तलाक के बाद पति पत्नी
को गुजारा भत्ता देता है लेकिन इस केस
में उल्टा हुआ। दरअसल, गुजारा भत्ता
पाने के लिए 2 एक्ट हैं।

पहला, क्रिमिनल प्रोसीजर एक्ट का
सेक्शन 125 और दूसरा, हिंदू मैरिज एक्ट
(HMA) का सेक्शन 25 है। इन दोनों एक्ट
के तहत पत्नी गुजारा भत्ता मांग सकती है। 

लेकिन CRPC के सेक्शन 125 के तहत
पति को गुजारा भत्ता नहीं मिल सकता।
केवल हिंदू मैरिज एक्ट से ही उसे गुजारा
भत्ता मांगने का अधिकार है। 

CRPC के सेक्शन 125 के तहत पत्नी,
बुजुर्ग माता-पिता और बच्चे मेंटेनेंस के
लिए क्लेम किया जा सकता है। 

हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के सेक्शन
24 के अनुसार, पति पत्नी से मेंटेनेंस क्लेम
कर सकता है। वह पत्नी से लीगल प्रक्रिया
में हुए खर्च का भी क्लेम कर सकता है। 

HMA के सेक्शन 25 के अनुसार, पति
पत्नी से स्थायी जीवन निर्वाह यानी परमानेंट
एलिमॉनी मांग सकता है। मतलब मासिक
गुजारा भत्ता के अलावा वन टाइम फुल
सेटलमेंट भी मांग सकता है। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here