Trending

समझिए SIP, आसान भाषा में!

1. परिभाषा
SIP यानी ‘सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान’, म्युचुअल फंड में इंवेस्ट करने का तरीका है, जिसमें हर महीने एक तय राशि इंवेस्ट की जाती है। 

2. निवेश की सुविधा
SIP में हर महीने या तिमाही में पैसा खुद से डेबिट हो जाता है, जिससे निवेश करने में नियमितता आती है। इंवेस्टमेंट की शुरुआत आप ₹100 से भी कर सकते हैं।

3. कंपाउंडिंग
SIP में जितना लंबा इंवेस्टमेंट उतना फायदा क्योंकि इसमें ब्याज पर भी ब्याज मिलता है जिसे कंपाउंडिंग कहा जाता है। 

4. रिस्क मैनेजमेंट
SIP में रिस्क मैनेज करना आसान होता है। क्योंकि पैसा धीरे-धीरे डाला गया है, मार्केट के उतार-चढ़ाव से बड़ा झटका नहीं लगता।

5. लॉन्ग टर्म में फायदा
लॉन्ग टर्म में SIP की ग्रोथ लगभग पक्की होती है। इसमें शॉर्ट टर्म मार्केट वोलैटिलिटी का असर कम होता है। 5 से 10 साल तक के इंवेस्टमेंट में अच्छा रिटर्न मिल जाता है। 

6. गोल्स
यह कई तरीके के गोल्स, जैसे कि घर खरीदना, रिटायरमेंट प्लान और बच्चों की पढ़ाई के लिए काम आ सकता है। हर गोल के लिए अलग SIP शुरू की जा सकती है।

7. टैक्स
इसके जरिए टैक्स में बचत और निवेश दोनों साथ में संभव हो पता है। धारा 80C के तहत, इससे टैक्स में लगभग डेढ़ लाख रुपए तक की बचत की जा सकती है।

8. किसके लिए उपयुक्त
SIP युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, सबके लिए निवेश का एक अच्छा जरिए है। इसका लो रिस्क फैक्टर इसे नए इंवेस्टर्स के लिए उपयुक्त बनाता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here