Trending

गंगा नदी में रहने
वाले अंधे बाघ!

गंगा नदी डॉल्फिन को गंगा का बाघ भी कहा जाता है। इसकी खोज 1801 में हुई थी। इसका वैज्ञानिक नाम प्लैटनिस्टा गैंगेटिका है।

गंगा नदी डॉल्फिन हिस्टोरिकली भारत, नेपाल और बांग्लादेश की प्रमुख रिवर सिस्टम गंगा-ब्रह्मपुत्र-मेघना और कर्णफुली-सांगु में पाए जाते हैं। 

गंगा बेसिन में हाल के अध्ययन के अनुसार ये गंगा नदी की मुख्य धारा के साथ साथ उसकी सहायक नदियों, घाघरा, कोसी, गंडक, चंबल, रूपनारायण और यमुना में भी इनकी प्रजातियां मिली हैं।

गंगा नदी की डॉल्फिन केवल मीठे पानी में ही रह सकती है। खारे पानी में गंगा डॉल्फिन के लिए सर्वाइवल संभव नहीं हो पाता है। 

गंगा डॉल्फिन अंधी होती हैं। ये अपना शिकार अल्ट्रासोनिक साउंड रिलीज करके करती हैं, जो मछलियों और अन्य शिकार से टकराने के बाद अपने दिमाग में एक इमेज देख पाते हैं।

वे मछलियां अकेले या छोटे समूहों में पाई जाती हैं। आमतौर पर मां और बच्चे एक साथ यात्रा करते हैं।

मादाएं नरों से बड़ी होती हैं और हर दो से तीन साल में एक बार केवल एक बच्चे को जन्म देती हैं।

स्तनधारी होने के कारण गंगा नदी डॉल्फिन पानी में सांस नहीं ले सकती और उसे हर 30-120 सेकंड में पानी की सतह पर आना पड़ता है।

सांस लेते समय उत्पन्न होने वाली ध्वनि के कारण इस जानवर को लोकप्रिय रूप से 'सुसु' कहा जाता है।

भारत सरकार ने साल 2009 में इसे राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया। इसके अलावा ये  असम का राज्य जलीय पशु भी है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here