ई-कॉमर्स कंपनी Amazon अगले हफ्ते तक कंपनी से करीब 10,000 लोगों की छंटनी कर देगी, जो कि कुल कर्मचारी संख्या का मात्र 1 प्रतिशत है।
ये छंटनी चौंकाने वाली इसलिए है, क्योंकि यह इंसानों की जरूरत खत्म करने की तरफ इशारा कर रही है।
अमेजन की माने, तो कंपनी रोबोटिक सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है, जिससे इंसानों पर निर्भरता कम हो जाएगी।
कंपनी का मानना है कि आने वाले दिनों में तेजी से Amazon में रोबोटिक सिस्टम को इंस्टॉल किया जाएगा, जो प्रोडक्ट पैकेजिंग और डिलीवरी का काम करेंगे।
यह Amazon के इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए सिस्टम में वॉइस असिस्टेंट अलेक्सा के साथ रिटेल डिविजन और ह्यूमन रिसोर्स शामिल हैं।