Trending

ट्रम्प ने तिगुने
खर्च पर भेजे अवैध प्रवासी

अमेरिका अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजने के लिए सैन्य विमानों का उपयोग कर रहा है। जानिए इसमें अमेरिका का कितना पैसा खर्च हो रहा है।

ICE की 2021 की रिपोर्ट के अनुसार, एक चार्टर उड़ान की प्रति घंटे की लागत औसतन 8,577 डॉलर यानी 7.40 लाख रुपए है।

वहीं, C-17 विमान की प्रति उड़ान घंटे की लागत लगभग 28,562 डॉलर यानी 24.56 लाख रुपए होती है, जो चार्टर उड़ानों की तुलना में तीन गुना अधिक है।

सैन्य विमानों के उपयोग से प्रति व्यक्ति खर्च लगभग 8.74 लाख रुपए आता है, जबकि कमर्शियल फ्लाइट में यह खर्च कम हो सकता है।

जैसे, सैन फ्रांसिस्को से नई दिल्ली तक की एकतरफा कमर्शियल फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास टिकट लगभग $500 यानी 43,734 रुपए की होती है।

इस तरह, हाल ही में अमेरिका ने 104 भारतीयों को वापस भेजने के लिए C-17A ग्लोबमास्टर III विमान का उपयोग किया गया, जिसमें कुल 8.74 करोड़ रुपए खर्च हुए।

सैन्य विमानों के उपयोग से उच्च लागत के बावजूद, ट्रंप प्रशासन अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त संदेश देने के लिए इस उपाय को अपना रहा है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here