देशों का इतिहास केवल उनकी आजादी से नहीं बल्कि उनकी शासन प्रणाली की शुरुआत से भी जुड़ा होता है।
आइए जानते हैं ऐसे 10 देश जहां सबसे पहले संगठित सरकारों का उदय हुआ।
ईरान
लगभग 3200 ईसा पूर्व में यहां संगठित सरकारें अस्तित्व में आ गई थीं। यह क्षेत्र प्राचीन फारस का हिस्सा था।
मिस्र
3100 ईसा पूर्व में ऊपरी और निचले मिस्र के एकीकरण के साथ पहले फिरौन का शासन शुरू हुआ।
वियतनाम
2879 ईसा पूर्व में हंग वंश की स्थापना के साथ वियतनाम में प्रारंभिक राजनीतिक व्यवस्था बनी।
आर्मेनिया
2492 ईसा पूर्व में स्थापित शासन प्रणाली के प्रमाण इसे विश्व के सबसे पुराने देशों में स्थान देते हैं।
उत्तर कोरिया
2333 ईसा पूर्व में दंगुन द्वारा गोजोसेन राज्य की स्थापना को कोरियाई इतिहास में विशेष महत्व दिया गया है।
चीन
2070 ईसा पूर्व में शिया वंश की शुरुआत के साथ संगठित शासन का आगाज हुआ।
भारत
2000 ईसा पूर्व के वैदिक काल से लेकर महाजनपदों तक, भारत में शासन की एक समृद्ध और गहरी परंपरा रही है।
जॉर्जिया
1300 ईसा पूर्व में कोल्खिस राज्य के रूप में पहला संगठित समाज उभरा, जो आगे चलकर एक साम्राज्य बना।
इजराइल और सूडान
दोनों देशों में क्रमशः 1300 ईसा पूर्व और 1070 ईसा पूर्व के आसपास शासन प्रणाली का उद्भव हुआ।
यह समझना जरूरी है कि आज जो देश हमारे सामने हैं, उनके पीछे हजारों वर्षों की शासन व्यवस्था और सामाजिक विकास की यात्रा छिपी हुई है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें