हिंदू धर्म दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्राचीन धर्मों में से एक है। लेकिन, इतिहास में ऐसे कई प्राचीन धर्म अब पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं।
1. पैगन यूरोप में मूर्ति पूजकों का धर्म पैगन कहलाता था। ईसाईयत से पहले पैगन धर्म के लोगों की ही संख्या ज्यादा थी।
माना जाता है कि पैगन धर्म के अनुयायी अरब तक फैले हुए थे और वे अग्नि, सूर्य देव के मंदिर बनाकर उनकी पूजा करते थे।
2. मुशरिक यह अरब जगत का सबसे महत्वपूर्ण धर्म था। हिंदू धर्म की ही तरह ही पैगन और मुशरिक दोनों धर्मों में मूर्ति पूजा की जाती थी।
कहते हैं कि मक्का स्थित काबा के पास ही मुशरिककों का पूजा स्थल भी था। इस्लाम के प्रचार के बाद इस धर्म का अस्तित्व खत्म हो गया।
3. यूनानी धर्म इसे यूनानी धर्म भी कहते हैं, जो प्राचीन ग्रीस और उसके आसपास के देशों में प्रचलित था। जियस, हरक्यूलिस, अपोलो प्राचीन ग्रीक धर्म के देवता हैं।
4. रोमन धर्म प्राचीन इटली, फ्रांस जर्मनी तक फैले करीब पूरे रोमन साम्राज्य में इस धर्म के अनुयायी थे। वे मूर्ति पूजा के साथ ही देवी-देवताओं को बलि भी चढ़ाते थे।
5. स्लाव धर्म 10वीं सदी के अंत तक रूस में ईसाई धर्म नहीं था। वहां हिंदू और पारसी धर्म से मिलता जुलते स्लाव धर्म के अनुयायी थे।
प्राचीन रूसी धर्म में अग्नि, सूर्य, पर्वत, वायु और पवित्र पेड़ों की पूजा की जाती थी। बिजली के देवता पेरुन उनके सबसे प्रमुख देवता थे।
प्राचीन स्लाव धर्म के देवी-देवताओं और हिंदू देवी-देवताओं के बीच बहुत ज्यादा समानता है।
6. नॉर्डिक यह धर्म पूर्वी यूरोपीय देशों में प्रचलित था। ओडिन, थोर इनके प्रमुख देवता हैं, जिनके कैरेक्टर्स हॉलीवुड फिल्मों में आज भी दिखते हैं।
7. सबाईन इस्लाम से पहले दक्षिण अरब में यह धर्म प्रचलित था। सिंचाई के संरक्षक माने जाने वाले अलमाका सबाई लोगों के प्रमुख देवता थे, जिनका सिर बैल की तरह था।
8. चार्वाक करीब ढाई हजार साल पहले इस प्राचीन भारतीय संप्रदाय के लोग ईश्वर के अस्तित्व और कर्मकांड को नहीं मानते थे।
9. आजीवक जैन और बौद्ध धर्म के समय ही ढाई हजार साल पहले भारत में मक्खलि गोशाला ने इस धर्म की स्थापना की। यह धर्म नियतिवाद का समर्थक था।
10. माया धर्म प्राचीन माया सभ्यता का यह धर्म मैक्सिको से लेकर अमेरिका तक फैला हुआ था। सृष्टि, आग, बारिश को कंट्रोल करने वाले इत्जाम इसके सबसे प्रमुख देवता थे।