देश में ऐसे कई प्राचीन मंदिर हैं, जो अपनी भव्यता और अनोखी मान्यताओं के लिए जाने जाते हैं।
ऐसा ही एक अनोखा मंदिर आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में है। यह मंदिर कछुए के आकार में बना है।
इस मंदिर की सबसे खास और रहस्यमय बात यह है कि इसका एक खंभा हवा में लटका है, लेकिन इसका रहस्य आजतक कोई नहीं जान पाया।
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में स्थित लेपाक्षी मंदिर लटकते हुए खंभे के लिए जाना जाता है। इस मंदिर को 'हैंगिंग पिलर टेंपल' भी कहते हैं।
यहां 70 खंभे हैं, जिनमें से एक खंभा जमीन से जुड़ा नहीं है और हवा में लटका हुआ है।
इस खंभे के नीचे थोड़ी खाली जगह है, जहां से पतला कपड़ा आसानी से निकल जाता है। इस रहस्य की गुत्थी को वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं।
मान्यता है कि खंभे के नीचे से कुछ निकाल लेने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस वजह है कि यहां आने वाले लोग खंभे के नीचे से कपड़ा निकालते हैं।
कहते हैं कि खंभा पहले जमीन से जुड़ा था। एक ब्रिटिश इंजीनियर ने यह जानने के लिए कि मंदिर पिलर पर कैसे टिका है, खंभे को हिला दिया। तबसे खंभा हवा में झूल रहा है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें