अंतरिक्ष में जा चुके हैं ये
 10 जानवर

Trending

आपको जानकर हैरानी होगी कि अंतरिक्ष की खोज में केवल इंसानों ने ही नहीं, जानवरों ने भी बहुत मदद की है।

कई स्पेश मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पशुओं ने भी अंतरिक्ष की यात्रा की है। जानिए ऐसे ही 10 जानवरों के बारे में।

1. मक्खियां
अंतरिक्ष में नासा ने 20 फरवरी 1947 को अंतरिक्ष में जिसे पहले जीव को भेजा था, वह फलों में लगने वाली मक्खियां थीं।

2. बंदर
14 जून, 1949 को एल्बर्ट 2 नाम के बंदर को स्पेस में भेजा गया। लेकिन, वह पैराशूट न खुलने के कारण वापस नहीं आ पाया था।

3.चूहों
सबसे पहला चूहा 1950 में अंतरिक्ष में गया था, जो 137 किमी की ऊंचाई तक पहुंचा। पैराशूट फेल होने के कारण रॉकेट टूटने से उसकी मौत हो गई।

Click Here

4. कुत्ते
वैज्ञानिकों के मुताबिक आवारा कुत्ते मुश्किल परिस्थितियों का सामना अच्छे से करते हैं। इसलिए 1957 में सड़क से उठाए गए कुत्ते के एक बच्चे को स्पेस भेजा गया।

सोवियत स्पुटनिक 2 मिशन पर भेजी गई इस पहली फीमेल डॉग का नाम लाइका था।

5. कछुए
1968 में चांद पर मनुष्य को उतारने के लिए अमेरिका और सोवियत संघ के बीच दौड़ चल रही थी। तब रूस ने जोंड5 नाम के अंतरिक्ष यान में 2 कछुए स्पेस में भेजे।

6. मेंढक
1970 में नासा ने र्बिटिंग फ्रॉग ओलोटिथ अंतरिक्ष यान लॉन्च किया, जिसमें दो बुल मेंढक थे।

7. मकड़ियां
1973 में, अनीता और अरबेला नाम की दो गार्डन मकड़ियों को स्पेस में भेजा गया, ताकि पता लग सके कि वे वे अंतरिक्ष में जाल बुन सकती हैं या नहीं।

8. मछली
जापान ने 2012 में ISS में मछलियां भेजी थीं। इससे पहले 2007 में नासा वाटर बियर, 1973 में मछलियां और मकड़ियां भी अंतरिक्ष में पहुंचा चुकी हैं। 

9. बिल्ली
फ्रांस ने 1963 में एक बिल्ली को अंतरिक्ष में भेजा था। उसके दिमाग में तार लगा दिए गए थे, जिससे उसकी न्यूरोलॉजिकल हरकतों को मॉनीटर किया जा सके।

10. टार्डिग्रेड्स 
यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने साल 2007 में इस जीव को स्पेस में भेजा था। इन्हें वाॅटर बीयर्स के नाम से भी जाना जाता है। इसको दुनिया का सबसे मजबूत जीव मानते हैं। 

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here