Trending

इंसानों की तरह
चलते हैं ये
10 जानवर

1. कंगारू
कंगारू खुले मैदानों में अपने पिछले पैरों पर उछल-कूद करते हुए घूमते हैं और 43 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।

2. गोरिल्ला
गोरिल्ला वैसे तो चौपाया है, लेकिन ये 2 पैरों पर खड़े होकर इंसानों की तरह चल भी सकते हैं।

3. चिंपांजी
आमतौर पर चिंपांजी 4 पैरों पर चलने वाले जानवर होते हैं। लेकिन ये भी 2 किलोमीटर तक दो पैरों पर भी चलने में सक्षम होते हैं।

4. शुतुरमुर्ग
अपने भारी शरीर के कारण उड़ने में अक्षम शुतुरमुर्ग भी दो पैरों पर चलते हैं। ये एक ही कदम में 16 फीट की दूरी तय करते हैं। शुतुरमुर्ग दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाले पक्षी हैं।

5. पेंगुइन
पेंगुइन भी 2 पैरों पर सीधे खड़े होकर बर्फ पर चलते हैं। इनके जालीदार पंजों वाले पैर काफी मजबूत होते हैं। तैरने में भी इन्हें पैरों से बहुत मदद मिलती है।

6. फ्लेमिंगो 
चमकीले गुलाबी रंग के ये पक्षी अपने पैरों से तेजी से भागने के साथ ही सिर्फ एक ही पैर पर काफी देर तक खड़े भी रह सकते हैं।

7. वॉलबीज
कंगारू की तरह, वॉलबीज अपने पिछले पैरों पर पूंछ के सहारे उछलते हैं। ये औसतन लगभग 15-30 मील प्रति घंटे की स्पीड से भाग सकते हैं।

8. लंगूर
4 पैरों वाले लंगूर कलाबाजी दिखाने के लिए 2 पैरों पर दौड़ भी लगा सकते हैं। ये 35 मील प्रति घंटे तक की गति से 50 फीट की छलांग लगा सकते हैं।

9. बेसिलिस्क छिपकली
छिपकली की यह प्रजाति जीसस छिपकली भी कहलाती है। कोई खतरा होने पर ये अपने पिछले पैरों पर भी दौड़ लगा सकती हैं और प्रति घंटे 7 मील से की स्पीड पकड़ सकती हैं।

10. एमू
शुतुरमुर्ग की ही तरह एमू भी उड़ने में असमर्थ है। ये अपने पैरों पर 40 मील प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here