आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि एक ही तो दिल है, कितनी बार जीतेंगे। लेकिन, इस दुनिया में ऐसे कई जीव हैं,जिनके पास एक-दो नहीं, कई-कई दिल होते हैं।
जानिए धरती के ऐसे ही कुछ अनोखे जीवों के बारे में, जिनके पास 3, 4 या 5 और 10–10 दिल होते हैं।
ऑक्टोपस
ऑक्टोपस के पास 3 दिल होते हैं। 2 ब्रांचियल दिल, जो गिल्स में खून पंप करते हैं और 1 सिस्टमिक दिल, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन युक्त खून पहुंचाता है।
स्क्विड और कटलफिश
ऑक्टोपस की तरह ही स्क्विड और कटलफिश में भी दो ब्रांचियल और एक सिस्टमिक दिल होता है, जो इनके गाढ़े और कॉपर-युक्त खून को सही तरीके से पंप करता है।
हैगफिश
हैगफिश के पास एक मुख्य दिल और तीन सहायक दिल होते हैं। ये उसे ऑक्सीजन की कमी वाले माहौल में भी जिंदा रहने में मदद करते हैं।
केंचुए
केंचुए के पास 5 एओर्टिक आर्च होते हैं, जो दिल की तरह काम करके पूरे शरीर में खून पहुंचाते हैं।
कॉकरोच
कॉकरोच का दिल उसके शरीर में कई हिस्सों में फैला होता है और मुख्य दिल सिर के पास होता है। यह पूरे शरीर में हेमोलिम्फ पंप करता है।
कॉकरोच में एक मुख्य दिल और 10 कार्डियक सिनस होते हैं, जो मिलकर हेमोलिम्फ को पंप करते हैं। इससे वे कम ऑक्सीजन वाले वातावरण में भी जिंदा रह पाते हैं।
जोंक
जोंक के पास कई जोड़ियों में दिल जैसे अंग होते हैं, जो खून को लगातार पंप करते हैं, खासकर जब वह अपने शिकार से खून चूस रही होती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें