Trending

भारत में 4
फ्लैगशिप
 खोलेगा एपल

एपल ने बहुत तेजी से भारत के बाजार में अपना कारोबार बढ़ाया है। भारत के स्मार्टफोन बाजार का 22% हिस्सा एपल के पास है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एपल ने अप्रैल से सितंबर के बीच छह महीनों में भारत से 50,454 करोड़ रुपए के मेड इन इंडिया आइफोन एक्सपोर्ट किए हैं।

कहा जा रहा है वित्त वर्ष (2024-25) के पूरा होने तक एक्सपोर्ट का आंकड़ा 10 बिलियन डॉलर (करीब 84,086 करोड़ रुपए) तक पहुंच सकता है।

आईफोन के अलावा, कंपनी के आईपैड ने भी भारत में रेवेन्यू रिकॉर्ड बनाया है। वैश्विक स्तरपर इसमें साल-दर-साल 8% की बढ़ोतरी हुई है।

जिसे देखते हुए एपल कंपनी आने वाले महीनों में भारत में चार और फ्लैगशिप स्टोर खोलेगा। कंपनी के CEO टिम कुक ने तिमाही नतीजों के दौरान इसकी घोषणा की थी। 

आईफोन की बढ़ती सेल्स की वजह से कंपनी ने ये फैसला लिया है। फिलहाल मुंबई और दिल्ली में एपल का एक-एक स्टोर है। 

एपल ने 18 अप्रैल 2023 को मुंबई में 'एपल BKC' और 20 अप्रैल को दिल्ली में 'एपल साकेत' स्टोर ओपन किया था। एपल के CEO टिम कुक ने इन स्टोर्स की ओपनिंग की थी।

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here