क्या भूत सच में होते हैं?

Trending

क्या भूत सच में होते हैं या फिर यह बस लोगों का वहम और अंधविश्वास है? इस बात को लेकर सदियों से लोग बहस करते रहे हैं।

दुनिया की कई संस्कृतियों में लोग आत्माओं, भूतों, मृत्यु के बाद दूसरी दुनिया और वहां रहने वाली बुरी शक्तियों पर भरोसा करते रहे हैं।

साल 2019 में किए गए एक रिसर्च में यह बात सामने आई थी कि अमेरिका में 46 फीसदी लोग भूतों पर भरोसा करते हैं। 

इस सर्वे में 7 फीसदी लोगों ने तो यह भी माना कि वैंपायर्स सच में होते हैं। भूतों की कहानियां हर किताब में मिलती हैं।

मृत्यु के नजदीक जाकर वापस आने वाले लोग मृत लोगों की आत्माओं से बात करने के दावे करते हैं।

ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज जैसी नामी विश्वविद्यालयों में घोस्ट क्लब बने हुए हैं। जहां भूतों पर बकायदा रिसर्च होती है।

भूतों और आत्माओं पर अध्ययन के लिए 1882 में सोसाइटी फॉर फिजिकल रिसर्च बनाई गई थी। 

इलेनॉर सिडविक नामक महिला इस सोसाइटी की प्रेजिडेंट और इन्वेस्टिगेटर थीं। सिडविक को असली फीमेल घोस्टबस्टर कहा जाता था।

अमेरिका में 1800 के अंत में भूतों पर काफी रिसर्च और काम किया गया। लेकिन, बाद में ये बात सामने आई कि इसका मुख्य जांचकर्ता हैरी होडिनी एक फ्रॉड हैं।

अमेरिका में अभी भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें घोस्ट हंटर्स के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि वे भूतों को पकड़ते हैं।

साल 2016 में साइकोलोजिस्ट डेनिस और मिशेल वासकुल ने भूतों पर एक किताब लिखी थी, जिसका नाम था घोस्टली एनकाउंटर: द हाॅन्टिंग ऑफ एवरी डे लाइफ।

इस किताब में यह बात सामने आई कि बहुत से लोग इस बात को लेकर पुख्ता नहीं थे कि उन्होंने सच में भूत ही देखा है। 

जिस तरह की चीजें उन्होंने देखी, वे परंपरागत भूतों की कल्पनाओं से नहीं मिलती थीं।

आपको बता दें कि ऐसी कोई ऊर्जा नहीं है, जो मरने के बाद भी शरीर में रहे। इसे कोई भी ओझा, तांत्रिक या घोस्ट हंटर न देख सकता है, न ही रोक सकता है।

ऐसे ओझा, तांत्रिक और घोस्ट हंटर सिर्फ भूत को देखने, उसे पकड़ने का ड्रामा करते हैं।

आज तक किसी भी रिसर्च में भूतों के बारे में ऐसा कोई साइंटिफिक फैक्ट नहीं मिला है, जिससे उनके अस्तित्व पर यकीन किया जा सके।

इसलिए, बेहतर है कि ऐसे लोगों पर भरोसा न करें, जो खुद को घोस्ट हंटर, ओझा, तांत्रिक कहकर दूसरों को बेवकूफ बनाते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here