क्या आप A टाइप
पर्सनैलिटी हैं?
Trending
A टाइप पर्सनैलिटी वाले लोग बहुत
महत्वाकांक्षी और कॉम्पिटिटिव होते हैं,
ये किसी चीज को अधिक से अधिक
पाने की लालसा रखते हैं।
ये ऑर्गेनाइज्ड होते हैं और टारगेट बनाकर
काम करते हैं। A टाइप पर्सनैलिटी वाले लोग
हमेशा परफेक्शन के लिए काम करते हैं।
इनमें कॉम्पिटिशन की भावना रहती है।
ऑफिस का कामकाज, बिजनेस हो या स्पोर्ट्स,
ये हर जगह अपना दबदबा बनाते हैं।
ये क्वालिटी वर्क करते हैं जहां छोटी
गलती की भी गुंजाइश नहीं होती। किसी काम
को समय पर पूरा करना, अनुशासन में रहना,
टाइप A पर्सनैलिटी की खासियत है।
टाइप A पर्सनैलिटी को अपने इन गुणों की
बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ती है।
टाइप A पर्सनैलिटी के लोग पर्सनल और
प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन नहीं बना पाते।
इसका उदाहरण पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा
गांधी रही हैं। एक राजनेता के रूप में वो सफल
रहीं लेकिन पर्सनल लाइफ नहीं बचा सकीं।
A पर्सनैलिटी वाले लोग तनाव में रहते हैं,
झुंझलाहट और बात-बात पर गुस्सा करते हैं।
हर चीज में परफेक्शन ढूंढने के चलते उन्हें
कई लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ती है।
उनकी रिलेनशिप खराब होती है।
नाते-रिश्तेदारों से कट जाते हैं।
कई तरह के प्रेशर के चलते टाइप A
पर्सनैलिटी वाले लोगों में हृदय की बीमारियां,
हाइपरटेंशन, नींद न आने की परेशानी
देखने को मिलती है।
टाइप A पर्सनैलिटी वाले कुछ लोग
खुद के बारे में ही सोचते हैं, रिजिड हो
जाते हैं। उनमें इगो होता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here