केजरीवाल केस में अब तक क्या-क्या हुआ?
Trending
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है कि तिहाड़ जेल के अधिकारी उन्हें सीएम केजरीवाल से मिलने नहीं दे रहे।
जानिए शराब घोटाले से जुड़े इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ, कौन गया जेल, किसे मिली जमानत।
नवंबर, 2021 में दिल्ली सरकार नई एक्साइज पॉलिसी लेकर आई। जुलाई, 2022 में लेफ्टिनेंट गवर्नर ने पॉलिसी में गड़बड़ी बताते हुए CBI जांच की मांग की।
अगस्त, 2022 को CBI और ED ने इस मामले में केस दर्ज किया। सितंबर, 2022 को दिल्ली सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी रद्द कर दी।
अक्टूबर, 2023 से मार्च 2024 ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को 9 समन भेजे। मार्च 2024 में ED ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया।
10 मई 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर 1 जून तक जमानत दी। 2 जून केजरीवाल ने सरेंडर किया।
20 जून को 2024 राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी, अगले दिन ED ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
25 को जून 2024 हाईकोर्ट ने केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी। उसी रात CBI ने जेल में केजरीवाल से पूछताछ की।
26 जून को CBI ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया और कोर्ट ने 3 दिन के लिए CBI की हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया।
12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को ED केस में अंतरिम जमानत दी, लेकिन CBI केस के चलते वह जेल में ही रहे।
9 अगस्त को पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और 27 अगस्त को तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर की बेटी के. कविता को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली।
2 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने AAP के कम्युनिकेशन इंचार्ज रहे विजय नायर को ED केस में जमानत दे दी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री से जुड़े इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ, यह जानने के लिए डाउनलोड करें दैनिक भास्कर ऐप।
Click Here Click Here लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here