जब PM अटल ने कहा, ‘कुंवारा हूं, ब्रह्मचारी नहीं’
Trending
3 बार देश के प्रधानमंत्री बनने वाले अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी और उनकी हाजिरजवाबी से जुड़े बहुत से किस्से हैं।
उनकी हाजिरजवाबी से जुड़े एक ऐसे ही किस्से के बारे में नामी पत्रकार पूर्णिमा एस. त्रिपाठी ने ‘द हिंदू फ्रंटलाइन’ लिखा।
एक बार एक समारोह में अटल बिहारी लखनऊ में बुद्धिजीवियों, कारोबारियों, ब्यूरोक्रेट और नेताओं की एक बैठक को संबोधित करने वाले थे।
उस समय मंच पर मौजूद होस्ट ने अटल बिहारी वाजपेयी को सभी का प्रिय नेता और चिर ब्रह्मचारी बताते हुए उन्हें मंच पर आमंत्रित किया।
अटल स्टेज पर आए और मुस्कुराते हुए कहा कि वह कि वह कुंवारे जरूर हैं, लेकिन ब्रह्मचारी बिल्कुल नहीं हैं।
यह सुनकर एक बार तो वहां सन्नाटा पसर गया, लेकिन जब लोगों को बात समझ आई तो पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।
1970 के बाद से ही वाजपेयी एक के बाद एक कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। साल 2000 में उन्होंने घुटने का ऑपरेशन भी करवाया।
इसके बाद उनकी खराब सेहत को लेकर मीडिया में खूब बातें होने लगीं। टाइम मैग्जीन में भी उनके खिलाफ कई खराब बातें लिखी गईं।
टाइम मैगजीन में लिखा गया कि अटल ने युवावस्था में खूब शराब पी है और 74 साल की उम्र में भी वह बिना पिए नहीं रह सकते।
मैग्जीन ने लिखा कि उनकी किडनी खराब हो गई है। वह मूत्राशय और लिवर से जुड़ी दिक्कतों से भी जूझ रहे हैं।
टाइम ने लेख में दावा किया कि अटल बिहारी वाजपेयी डॉक्टर के आदेश पर हर दोपहर 3 घंटे की झपकी लेते हैं। कई बार वह बैठकों में सो जाते हैं।
यह बातें पढ़कर अटल बिहारी वाजपेयी बहुत दुखी हुए। टाइम के पत्रकार को यह सारी सूचनाएं बीजेपी के ही किसी वरिष्ठ नेता ने दी थीं।
अटल बिहारी वाजपेयी के पीएम बनने की कहानी और उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे ही और रोचक किस्से पढ़ने के लिए डाउनलोड करें दैनिक भास्कर ऐप।
Click Here Click Here लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here