X पर जल्द ही
कर सकेंगे
ऑडियो-वीडियो
कॉलिंग

Trending

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर
यूजर्स जल्द ही बिना नंबर शेयर
किए ऑडियो-वीडियो कॉल कर सकेंगे।

कंपनी के मालिक एलन मस्क ने X पर
पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। हाल
ही में X की डिजाइनर एंड्रिया कॉनवे ने
एक पोस्ट में लिखा कि 'अभी-अभी
एक्स पर किसी को कॉल किया।'

कंपनी की CEO लिंडा याकारिनो ने
एक इंटरव्यू में ये बात कंफर्म की थी।
अब एलन मस्क ने भी इस फीचर
को प्लेटफॉर्म पर एड करने की
बात कही है।

मस्क ने पोस्ट में बताया, 'X पर ऑडियो
और वीडियो कॉल फीचर आ रहा है। ये
नया फीचर IOS, एंड्रॉयड, मैक और
कंप्यूटर पर काम करेगा। इसके लिए
फोन नंबर शेयर करने की जरूरत
नहीं होगी।'

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here