आइस बाथ कई लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें इसे आजमाने से पहले बहुत सावधान रहना चाहिए या पूरी तरह बचना चाहिए।
आपको दिल से जुड़ी बीमारी है, हाई ब्लड प्रेशर या दिल का दौरा पड़ चुका है, तो ठंडे पानी में जाने से आपके दिल पर अचानक तनाव पड़ सकता है, जो खतरनाक हो सकता है।
अगर आपकी इम्यूनिटी पहले से ही कमजोर है या आप बीमार हैं, तो आइस बाथ लेने से आपके शरीर पर और तनाव पड़ सकता है और आपको सर्दी या फ्लू होने का खतरा बढ़ सकता है।
डायबिटीज वाले लोगों में नसों को नुकसान हो सकता है, जिससे उन्हें ठंड का एहसास कम होता है। ऐसे में वे अपनी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं बिना यह जाने कि उन्हें कितनी ठंड लग रही है।
यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो आसानी से ठंड महसूस करते हैं और ठंडे तापमान के आदी नहीं हैं, तो अचानक आइस बाथ लेने से आपके शरीर को झटका लग सकता है।
गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई बदलाव होते हैं। ठंडे पानी में जाने से रक्तचाप में अचानक बदलाव हो सकता है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
यदि आपको एक्जिमा, सोरायसिस या कोई अन्य त्वचा संबंधी समस्या है, तो ठंडा पानी आपकी त्वचा को और भी ज्यादा इरिटेट कर सकता है।
बच्चों और बुजुर्गों का शरीर तापमान को नियंत्रित करने में उतना सक्षम नहीं होता, जितना कि वयस्कों का। इसलिए, उन्हें हाइपोथर्मिया का खतरा ज्यादा होता है।
रेनॉड डिजीज में ठंड के संपर्क में आने पर उंगलियों और पैर की उंगलियों में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे दर्द और सुन्नपन होता है। आइस बाथ इसे बदतर बना सकती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें