Trending

भारत पर बाबर का पहला हमला

मुगल सम्राज्य के संस्थापक बाबर ने 1526 से 1530 ईसवी तक दिल्ली सल्तनत पर शासन किया। उसके वंशजों भारत पर अमिट छाप छोड़ी।

बाबर का जन्म 14 फरवरी, 1483 ईसवी को उज्बेकिस्तान के फरगना में हुआ। उसका नाम रखा गया 'जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर'।

बाबर की रगों में तैमूर और चंगेज खान का खून दौड़ रहा था। वह अपने पिता की ओर से तैमूर का 5वां और माता की ओर से चंगेज खान का 14वां वंशज था।

बाबर के पिता उमरशेख मिर्जा फरगना नाम के छोटे से राज्य के शासक थे। 11 साल की उम्र में बाबर फरगना की गद्दी पर बैठा।

1507 में बाबर ने बादशाह की उपाधि धारण की। यह उपाधि धारण करने वाला वह अपने वंश का पहला शासक था।

लेकिन, फरगना की गद्दी के लिए उसे अपने चचेरे भाई से युद्ध करना पड़ा। हारने के बाद बाबर को भागकर अफगानिस्तान आना पड़ा।

22 साल की उम्र में बाबर ने काबुल पर कब्जा जमा लिया। इसके बाद पंजाब के शासक दौलत खान लोदी और मेवाड़ के राणा सांगा ने उसे भारत पर हमले का आमंत्रण दिया।

बाबर ने 1519 में पहली बार भारत पर हमला किया। 2,000 घुड़सवारों के साथ उसने बाजौर और पंजाब के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया।

1519 से 1526 के बीच बाबर ने भारत पर 5 हमले किए। 1526 में पानीपत की पहली लड़ाई में उसने बारूदी तोपों का इस्तेमाल कर दिल्ली के सुल्तान इब्राहीम लोदी को हरा दिया।

इस तरह, भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना हुई, जो 1857 तक कायम रहा।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here