टेलीग्राम से पहले बैन हो चुके हैं ये 10 ऐप्स

Trending

भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा मोबाइल ऐप्स यूज किए जाते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 2022 में भारत में 28 अरब मोबाइल ऐप डाउनलोड किए गए थे, जबकि 2023 में यह संख्या 26 अरब रही।

वहीं, दूसरी तरफ सरकार कई बेहद पॉपुलर ऐप्स पर अचानक बैन भी लगाती रही है।

Click Here

टेलीग्राम के सीईओ की गिरफ्तारी के बाद अब इस ऐप पर भी बैन लगने की चर्चा जोर पकड़ रही है।

जानिए 10 सबसे पॉपुलर मोबाइल ऐप्स, जिनपर इंडिया में बैन लग चुका है।

1. टिकटॉक
29 जून, 2020 को इंडिया में टिकटॉक पर बैन लग गया। भारत सरकार ने इस ऐप को नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा मानते हुए यह कदम उठाया था।

2. शेयरइट
यह ऐप जून 2020 में बैन हो गया था। इस ऐप के जरिए लोग एक-दूसरे को डेटा या फोटोज शेयर करते थे।

3. कवाई
टिकटाॅक की तरह ही इस सोशल मीडिया ऐप के जरिए भी लोग वीडियो बनाकर फेमस हुआ करते थे, लेकिन इसपर भी बैन लग चुका है।

4. यूसी ब्राउजर
ऐप से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं की वजह से केंद्र सरकार इस ऐप पर भी प्रतिबंध लगा चुकी है।

5. बायडू मैप
गूगल मैप की तरह यह ऐप भी लोकेशन पता करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन लाॅकडाउन के दौरान यह भी बैन हो गया।

6. शेन
इस ऐप के जरिए लोग बहुत कम कीमतों पर शॉपिंग किया करते थे। 4 साल पहले सरकार ने इस ऐप को भी बैन कर दिया।

7. क्लैश ऑफ किंग्स
एक वक्त इस गेम का जादू हर बच्चे के सिर चढ़कर बोलने लगा था। सरकार इस चीनी ऐप को भी भारत में प्रतिबंधित कर चुकी है।

8. यूकैम मेकअप
इस फोटो फिल्टर ऐप की मदद से लोग अपने फोटोज को सुंदर बनाते थे। इसपर 2020 में बैन लग चुका है।

9. हेलो
हेलो ऐप में सिक्योरिटी से जुड़ी ऐसी कई समस्याएं थीं, जिनसे डेटा लीक होने का खतरा बना रहता था। इसलिए इसे इंडिया में बैन कर दिया गया।

10. लाइकी
शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले इस ऐप पर भी बैन लग चुका है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here