पेड़ों से क्यों टपक रहे चमगादड़

Trending

चमगादड़ सिर्फ फल ही नहीं, बल्कि कीड़े-मकोड़ों को भी खाकर पर्यावरण को साफ-सुथरा रखते हैं।

लेकिन, बीते कुछ साल से गुफाओं, पेड़ों से लटके चमगादड़ों की टपक कर मौत हो रही है।

आमतौर पर चमगादड़ 15-20 साल तक जीवित रहते हैं और साल में एक बार बच्चे पैदा करते हैं।

कुछ सालों से चमगादड़ों की संख्या में तेजी से कम हो रही है। इससे इकोलॉजिकल इंबैलेंस का खतरा पैदा हो रहा है।

रिसर्च के मुताबिक गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में चमगादड़ों की मौत बढ़ती जा रही है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक भारत में जो चमगादड़ पाए जाते हैं, वे 40 डिग्री तक ही तापमान सहन कर पाते हैं।

अपने शरीर के तापमान को कंट्रोल करने के चमगादड़ लिए ठंडी गुफाओं, अंधेरी जगहों और पेड़ों की छांव में अपना बसेरा बनाते हैं।

बाहर गर्मी बढ़ने पर चमगादड़ पंख फड़फड़ाकर शरीर को ठंडा रखने की कोशिश करते हैं।

लेकिन, लगातार फड़फड़ाने से चमगादड़ों की फिजिकल एक्टिविटी बढ़ जाती है, वे हांफने लगते हैं।

फिजिकल एक्टिविटी बढ़ने से उन्हें और ज्यादा गर्मी लगती है। जिससे उनके अंग फेल होने लगते हैं और उनकी मौत हो जाती है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here