तेजी से फैल रहा वायरस 

ओमिक्रॉन BF.7 से रहें अलर्ट

ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट BF.7 चीन के
बाद दुनिया के कई देशों में तेजी से फैल रहा है।
भारत में भी इस वैरिएंट से पीड़ित लोग मिले हैं।

कहा जा रहा है कि RTPCR टेस्ट में यह वायरस
पकड़ में नहीं आ रहा। चीन में इस नए वैरिएंट
के कारण हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। 

भारत में जुलाई में ही इस वैरिएंट की पहचान
की गई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वैरिएंट
उन्हें अपना शिकार बना रहा जिन्होंने वैक्सीन नहीं
ली है या जिनकी इम्युनिटी काफी कमजोर है। 

माना जा रहा है कि जिन्होंने वैक्सीन की दोनों
डोज के साथ बूस्टर डोज भी ले ली है संक्रमित
होने पर भी उन पर मामूली असर दिखेगा। 

ओमिक्रॉन BF.7 को लेकर इंडियन मेडिकल
एसोसिएशन की ओर से गाइडलाइन जारी किए
गए हैं। केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों
को एहतियात बरतने को कहा है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here