Beauty

दादी-नानी के नुस्खों
से पाएं कमाल की
खूबसूरती

1. बेसन और हल्दी
दूध में बेसन और चुटकी भर हल्दी मिलाकर लेप बनाएं। इसे आप पूरे शरीर के साथ चेहरे पर भी लगा सकते हैं। यह आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करके निखार लाएगा।

2. नारियल तेल
नारियल तेल को हल्का सा गर्म करके सिर्फ मालिश करने से बालों की जड़े मजबूत होती हैं। लंबे समय में बाल घने, मजबूत और चमकदार बनते हैं।

3. गुलाब जल
गुलाब जल चेहरे की रंगत को निखारता है। रोज रात को गुलाब जल को रुई से चेहरे पर लगाएं। ये त्वचा को इवन टोन बनाएगा, ग्लो देगा और कसेगा।

4. मुल्तानी मिट्टी
सौंदर्य के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग सदियों से होता आ रहा है। मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा कसता है। ऑयली स्किन वालों के लिए यह बेहद फायदेमंद है।

5. आंवला और रीठा
आंवला और रीठा बालों की सेहत के लिए बेहद अच्छे माने जाते हैं। सूखे आंवला रीठा को भिगोकर उबाले और फिर इसके पानी से बाल धोएं। बाल झड़ना कम होंगे और चमकदार बनेंगे।

6. दही और शहद
दही और शहद का फेस पैक तैयार करें। ये दोनों की इंग्रीडिएंट्स त्वचा को हाइड्रेट करते हैं। सूखी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। 

7. नीम
नीम की पत्तियां एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से युक्त होती है। यह स्किन को किसी भी इन्फ्लेमेशन से बचाती है और और कील मुंहासे जड़ से खत्म करती है।

8. एलोवेरा जेल
ताजे एलोवेरा की पत्ती कांटे और उसका जेल निकाले। एलोवेरा बालों और त्वचा दोनों के लिए बहुत लाभकारी है। ये त्वचा को हाइड्रेट करेगा और मुंहासे से बचाएगा।

9. हल्दी और दूध
रोज रात दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पिए। ये स्वास्थ्य को अंदर से ठीक करता है। जब स्वास्थ्य अंदर से ठीक रहता है तो असर त्वचा और बालों पर दिखता है।

10. आंखों पर खीरा रखें
खीरा प्राकृतिक रूप से हाइड्रेटिंग है। यह आंखों की थकान को काम करता है और डार्क सर्कल्स मिटाता है। आप रोज 10-15 मिनट खीरे के टुकड़े काट कर आंखों पर रखकर असर देख सकते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here