Trending

स्क्रीन टाइम कम करने के आसान टिप्स

स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों के साथ ही फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए स्क्रीन टाइम कम करना बेहद जरूरी है।

अपने फोन में इन-बिल्ट स्क्रीन टाइम ट्रैकर का इस्तेमाल करें। देखें कि आप हर दिन कितना समय अलग-अलग ऐप्स पर बिताते हैं।

अगर आप अपना फोन बेडरूम में रखते हैं, तो सोने से पहले और उठने के बाद इसका इस्तेमाल करने से खुद को रोक पाना मुश्किल हो सकता है।

अपने मोबाइल फोन को बेडरूम से बाहर रखकर, आप स्क्रीन टाइम कम कर सकते हैं।

स्मार्टफोन में मौजूद ऐप्स के नोटिफिकेशन आपके ध्यान को बार-बार भंग करते हैं और आपको फोन इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करते हैं।

जब आप काम कर रहे हों या किसी और काम में व्यस्त हों, तो अपने फोन को दूर रखें। इससे आप बार-बार फोन चेक करने की आदत से बचेंगे।

अपने शौक और रुचियों के लिए समय निकालें, जिनमें आपको स्क्रीन यूज न करनी पड़े। किताबें पढ़ें, व्यायाम करें, दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं, नए शौक खोजें।

सोशल मीडिया ऐप्स पर स्क्रॉल करने में बहुत समय बर्बाद होता है। इन ऐप्स के इस्तेमाल के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करें और उस समय सीमा का पालन करें।

जब आप काम कर रहे हों या किसी मीटिंग में हों, तो अपने फोन को साइलेंट मोड पर रखें। इससे आप आने वाले कॉल्स और नोटिफिकेशन्स से परेशान नहीं होंगे।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here