Trending

दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर

दुनिया भर की टेक और इंटरनेट कंपनियां डेटा सेंटर के जरिए ही यूजर्स को सर्विस मुहैया कराती हैं। रिसर्च से लेकर मशीन लर्निंग तक सारे काम इसी सेंटर के जरिए होते हैं।

ये डेटा सेंटर हमारे डिजिटल जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं, क्योंकि ये वेबसाइटों, क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी सर्विसेज इसी सेंटर की वजह से हमें मिल पाती हैं।

चीन में स्थित चाइना टेलीकॉम दुनिया का सबसे बड़ा डाटा सेंटर माना जाता है। यह चीन के होहोट इनर मंगोलिया इंफॉर्मेशन पार्क में स्थित है।

1 करोड़ वर्ग फुट से भी ज्यादा एरिया में फैले इस डेटा सेंटर को चलाने में 150 मेगावाट बिजली खर्च होती है।

चाइना टेलीकॉम के इस डेटा सेंटर में क्लाउड कंप्यूटिंग डेटा सेंटर के साथ ही कॉल सेंटर, स्टोरेज और ऑफिस भी बना है।

2013 में इस डेटा सेंटर को तैयार करने पर कंपनी ने 3 अरब डॉलर से ज्यादा की रकम खर्च की है।

दुनिया के सबसे शक्तिशाली कंप्यूटिंग सर्विसेज में से एक इस डेटा सेंटर की क्षमता का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि यह अकेले 50,000 सर्वर जितना पावरफुल है।

अलीबाबा, टेनसेंट और बायडू और आईबीएम जैसी दुनिया की कई बड़ी कंपनियां इस डेटा सेंटर की सेवाएं लेती हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here