Trending

बिहार की सबसे
हॉन्टेड कोठी

रात में रोने की आवाज, आंख खुलते ही दिखते हैं दीवारों पर निशान और खौफनाक नजारे।

अधिकतर लोग भानगढ़ के किले को सबसे भूतिया जगह मानते हैं, लेकिन इससे भी खतरनाक एक जगह बिहार में है।

बिहार के जमुई में बना एक पुराना घर देश की सबसे हॉन्टेड जगहों में शुमार होता है।

जमुई के सिमुलतला में कई पुरानी बंगाली कोठियां हैं, जिनमें से एक है दुलारी भवन, जो बहुत डरावना है। शाम होने के बाद लोग यहां जाने से भी डरते हैं।

दुलारी भवन पिछले कई सालों से बंद पड़ा है, लेकिन यहां की दीवारों पर हाथ और उल्टे पैर के निशान बने हुए दिखते हैं। 

यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि ये निशान खून से बनाए जाते हैं और शाम होते ही यहां चीखने और बच्चे के रोने की आवाजें आने लगती हैं।

ऐसा क्यों और कैसे होता है ये आज तक रहस्य बना हुआ है, लेकिन एडवेंचर पसंद करने वाले दुलारी भवन घूमने जाते रहते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here