Trending

दुनिया से विलुप्त
हो चुके 10 पक्षी

इंसानों की लापरवाही, शिकार और पर्यावरण में हुए बदलावों ने पक्षियों की कई प्रजातियों का अस्तित्व धरती से हमेशा के लिए खत्म कर दिया है।

1. मिस्टिरियस स्टार्लिंग
1825 में इस पक्षी को पहली बार देखा गया था, लेकिन यह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।

2. पैगन रीड वार्बलर
नॉर्दर्न मारियाना द्वीप का यह पक्षी 1960 के दशक में विलुप्त हो गया।

3. लीस्ट वर्मिलियन फ्लाइकैचर
गैलापागोस द्वीप का यह चमकीले लाल रंग का पक्षी 1987 में आखिरी बार देखा गया था।

4. नॉर्थ आइलैंड पियोपियो
न्यूजीलैंड का यह पक्षी 1902 में आखिरी बार देखा गया। इसके बाद यह फिर कभी नजर नहीं आया।

5. लॉर्ड होवे जेरीगॉन
ऑस्ट्रेलिया के लॉर्ड होवे द्वीप पर गुलाबी आंखों वाला यह पक्षी 1928 में आखिरी बार देखा गया था।

6. ओआहु अकियालोआ
इस पक्षी की लंबी चोंच इसे खास बनाती थी, यह कीड़े और फूलों का रस खाता था। 1892 के बाद यह किसी को नहीं दिखा।

7. लेसन हनीक्रीपर
1920 के दशक में खरगोशों ने लेसन द्वीप की वनस्पतियों को खा लिया, जिससे यह पक्षी भोजन की कमी के कारण मर गया।

8. बिशप्स ऊ
इस पक्षी के काले पंखों का उपयोग हवाई के शासकों के कपड़े बनाने के लिए किया जाता था। शिकार की वजह से इन पक्षियों का अस्तित्व 1981 में खत्म हो गया।

9. मैरिएन व्हाइट आई
खेती की वजह से काटे गए जंगलों ने सेशेल्स द्वीप के इन पक्षियों का प्राकृतिक आवास खत्म कर दिया। जिससे यह पक्षी 1870 से 1890 के बीच विलुप्त हो गए।

10. बोनिन ग्रॉसबीक
बोनिन आईलैंड में रहने वाली यह चिड़िया 1820 के दशक में आखिरी बार देखी गई थी।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here