Trending

पंख तो हैं,
लेकिन उड़ नहीं
सकते ये पक्षी

दुनिया में कुछ पक्षी ऐसे भी हैं जो उड़ नहीं सकते, फिर भी ये पक्षी किसी न किसी वजह से खास हैं। कोई बेहद खतरनाक है तो कोई चालाक या कोई सबसे बड़ा।

आइए जानते हैं उन 8 उड़ानविहीन पक्षियों के बारे में

1. कैसोवरी
ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला कैसोवरी एक विशालकाय पक्षी है। इसके पंजे में मौजूद 4 इंच लंबा धारदार नाखून इसे बेहद खतरनाक बनाता है।

2. टाकाहे
यह न्यूजीलैंड का एक अनोखा पक्षी है, जिसे 1800 के दशक में विलुप्त मान लिया गया था। हरे-नीले रंग के इस खूबसूरत पक्षी की उम्र करीब 20 साल तक होती है।

3. काकापो
काकापो को 'owl parrot' भी कहते हैं क्योंकि इसका चेहरा उल्लू जैसा होता है, असल में यह एक तोता है जिसकी लंबाई 2 फीट तक हो सकती है।

4. कीवी
कीवी के छोटे-छोटे पंख छिपे रहते हैं लेकिन खास बात यह है कि मादा कीवी अपने आकार से बड़ा अंडा देती है, जो करीब 1 पाउंड तक का हो सकता है।

5. शुतुरमुर्ग
दुनिया का सबसे बड़ा और भारी पक्षी शुतुरमुर्ग उड़ नहीं सकता लेकिन इसकी रफ्तार करीब 45 मील प्रति घंटे तक की
होती है।

6. वेका
न्यूजीलैंड में पाए जाने वाले इस पक्षी को चोर कहा जाता है क्योंकि यह खाने और छोटे सामान को चुरा लेता है।

7. स्टीमर डक
साउथ अमेरिका का स्टीमर डक उड़ नहीं सकता लेकिन यह पानी पर तेजी से दौड़ता है जैसे कोई नाव पानी में चल रही हो।

8. पेंगुइन
पेंगुइन का नाम आते ही बर्फीली दुनिया का ख्याल आता है यह उड़ नहीं सकते लेकिन पानी में गोता लगाने में माहिर होते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here