35 वॉट के सीलिंग
फैन क्यों हैं
इतने खास?

Trending

घरों में आमतौर पर 100 वॉट वाले सीलिंग
फैन होते हैं। लेकिन अब मार्केट में 35 W के
पंखे भी मिल रहे हैं। 

इनमें रेगुलर फैन के मुकाबले 50% बिजली
की खपत कम होती है जबकि हवा रेगुलर फैन
की तरह ही मिलती है। 

35W के सीलिंग फैन BLDC टेक्नोलॉजी के
बने होते हैं। BLDC का मतलब है ब्रश लेस
डायरेक्ट करंट। 

इनमें ‌BLDC मोटर लगे होते हैं जैसा कि
आजकल इलेक्ट्रिकल वेकिल्स और ड्रोन में
भी इस्तेमाल किया जा रहा है। 

ब्रश लेस डीसी मोटर एक सामान्य मोटर ही है लेकिन इसमें रेगुलर फैन की तरह ब्रश और
 कम्यूटेटर नहीं होता। 

रेगुलर फैन में जो मोटर होता है उसके दो पार्ट हैं रोटोर और स्टेटर। रोटोर यानी घूमने वाला और स्टेटर यानी स्थिर। 

मोटर का आर्मेचर और कम्यूटेटर घूमता है और जबकि ब्रश और मैग्नेट अपनी जगह पर स्थिर
बने रहते हैं। 

ब्रश AC करंट को DC करंट में बदलता है
और मैग्नेटिक फील्ड बनाता है। इसकी वजह से
ही नॉर्थ पोल और साउथ पोल बनता है। 

‌BLDC मोटर में आर्मेचर स्थिर रहता है जबकि
मैग्नेट घूमता है। आर्मेचर को जब करंट से जोड़ते
हैं तो उसमें मैग्नेटिक फील्ड बनता है।

इसकी वजह से आर्मेचर में पोलैरिटी आती है
और रिपल्शन की वजह से मैग्नेट घूमने लगता है। 

‌BLDC टेक्नोलॉजी की खास बात ये है कि
पॉवर सोर्स से पोलैरिटी लगातार बदलने के
लिए इसमें चिप लगाई जाती है। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here