10 किताबें, जो बदल देंगी आपकी जिंदगी
Trending
शिखर पर पहुंचने, सपनों को पूरा करने के राज दुनिया के सबसे सक्सेसफुल लोगों के पास हैं।
आप भी अपनी जिंदगी बदलना चाहते हैं तो पढ़ें ये 10 किताबें, जिनमें छुपे हैं ये राज।
1. जीत आपकी
शिव खेड़ा की यह बुक सकारात्मक सोच और सफलता की राह पर चलने के लिए प्रेरित करती है।
2. सोचिए और अमीर बनिए
नेपोलियन हिल की यह पुस्तक बताती है कि अमीर बनने के लिए सकारात्मक सोच कितनी जरूरी है।
3 सूरज का सातवां घोड़ा
धर्मवीर भारती के उपन्यास में जीवन की समझ, मूल्यों और आशा के महत्व के बारे में बताया गया है।
4. चाणक्य नीति
चाणक्य की नीतियों से प्रेरित यह पुस्तक ज्ञान, विचार और आदर्श जीवन के मूल्यों का महत्व समझाती है।
5. जीवन के अद्भुत रहस्य
गौर गोपाल दास की इस किताब से ईमानदारी से जीने और गुस्से पर कंट्रोल करने के तरीके जान सकते हैं।
6. आपके अवचेतन मन की शक्ति
अपनी शक्तियों का एहसास करना है, लाइफस्टाइल सुधारनी है तो जोसेफ मर्फी की बुक जरूर पढ़ें।
7. द सीक्रेट
हताशा और निराशा से जूझ रहे हैं तो रॉन्डा बर्न की यह किताब आपकी जिंदगी बदल कर रख देगी।
8. द अल्केमिस्ट
पाओलो कोएलो की यह बुक अपने सपने पूरे करने, अपनी जिंदगी और आसपास की दुनिया को बदलने की राह दिखाती है।
9. चिंता छोड़ो सुख से जियो
डेल कारनेगी ने इस बुक में डिप्रेशन से बचने के तरीके और चिंतामुक्त जीवन के टिप्स बताए हैं।
10. विंग्स ऑफ फायर
एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर आधारित यह किताब आपको मुश्किलों में कभी हार न मानने की प्रेरणा देगी।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here